कांग्रेस महिला पदाधिकारियों के द्वारा किया गया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के निर्देशानुसार पन्ना कांग्रेस कमेटी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुं शिवजीत सिंह उर्फ भैया राजा को बनाया गया है 

नवनियुक्त कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष कुं शिवजीत सिंह जी के पन्ना आगमन पर महिला पदाधिकारियों के द्वारा जिसमें महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती जीराबाई पटेल जिला उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी दहायत श्रीमती पूनम मिश्रा एवं पन्ना महिला ब्लॉक अध्यक्ष एवं अजय गढ़ महिला ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जी का माल्यार्पण कर स्वागत बंधन अभिनंदन किया गया स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे