Bengal Panchayat Election पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले भड़की हिंसा पर भाजपा ने आज ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है। भाजपा ने कहा की सरकार और पुलिस जिस प्रकार से बर्ताव कर रही है वो भारत के लोकतांत्रिक और चुनावी इतिहास में एक बहुत ही काला अध्याय है। 

Sponsored

चाणक्य एकेडमी बूंदी (राजस्थान )

बूंदी के सभी विधार्थियो के लिए खुशखबरी...अब 1 जुलाई से चाणक्य एकेडमी फिर से सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के नए बैच प्रारंभ करने जा रही है। जिसमे आप CET/पटवार/LDC शिक्षक भर्ती REET सभी भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभी प्रवेश पर आपको 30% की छूट दी जाएगी। चाणक्य की अनुभवी फैकल्टी द्वारा आपको अध्ययन कराया जाएगा।

बंगाल में लोकतंत्र का उपहास उड़ रहाः भाजपा

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का मजाक उड़ रहा है। पंचायत चुनाव की व्यवस्था ममता सरकार ने अपने हाथ में ले रखी है। सुधांशु ने कहा-

बंगाल में 341 ब्लॉक हैं। आखिरी दिन 340 ब्लॉक में ही चुनाव के लिए 4 घंटे के अंदर 40 हजार से अधिक लोगों ने नामांकन किया। इसका मतलब यह हुआ कि एक व्यक्ति के नामांकन का समय औसतन 2 मिनट रहा। इस गति से हुए नामांकन दर्शाते हैं कि स्थानीय सरकार किस तरह से व्यवस्था को अपने हाथ में लिए हुए है। क्या यह लोकतंत्र का उपहास नहीं है? 

संगीत की जगह अब आती है बम धमाकों की आवाज

भाजपा नेता ने आगे कहा कि बंगाल में जब भी कोई जाता था तो वहां ज्यादातर संगीत की आवाजें आती थी, लेकिन अब वहां से बम धमाकों की आवाज सुनाई देती है।

सांसद ने कहा कि बंगाल की सरकार ने हिंसा को बढ़ाने का काम किया है और चुनाव आयोग भी कुछ कर नहीं रहा है।

हिंसा का तांडव देख रहा बंगाल

भाजपा सांसद ने कहा कि बंगाल अब हिंसा का तांडव देख रहा है और दुख की बात है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर हमले किए जा रहे हैं। सुधांशु ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार जानबूझकर हिंसा करवा रही है, जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ता घायल भी हो गए हैं।

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि जो कुछ भी टीएमसी पार्टी कर रही है उसका नतीजा उसे भुगतना ही होगा और बंगाल की जनता ही उन्हें सबक सिखाने वाली है।