घरेलू विवाद को लेकर शराब के नशे में धुत्‍त बेटे ने पिता की कैंची मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमले में हत्‍यारोप‍ित भी घायल हो गया। घटना की जानकारी स्‍वजनों ने पुल‍िस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपित को पकड़ लिया

घटना अकबरपुर के आलमचंदपुर गांव की है। गांव के सैलून संचालक 50 वर्षीय अजय कुमार का बेटे विवेक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवेक नशे में था और इसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई।

विवेक ने घर में रखी कैंची से पिता के सीने व पेट पर कई वार किए और गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद वहां से भाग निकला। अजय की पत्नी सुनीता व आसपास के लोग उन्हें लेकर अस्पताल गए जहां पर कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। अकबरपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने छानबीन की। पत्नी सुनीता ने बताया कि कई दिन से घरेलू व नशेबाजी को लेकर विवाद हो रहा था। लेकिन पता नहीं था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा।

पुलिस ने विवेक को अकबरपुर चौराहे के पास से ही पकड़ लिया और उसकी निशानदेही पर कैंची भी बरामद कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि सुनीता ने तहरीर दी है उसी आधार पर रिपोर्ट होगी। हत्यारेापित भी घायल था उसका इलाज कराया गया है।