केप टाउन,रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और देश के अन्य अधिकारियों को दक्षिण अफ्रीकी सरकार द्वारा उस समय के लिए राजनयिक छूट दी गई है, जब वे इस वर्ष ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए देश में होंगे।

दक्षिण अफ्रीका ने जारी किया नोटिस

आपको बता दें कि पुतिन और अन्य अधिकारियों को दी गई राजनयिक छूट, उन्हें व्यक्तिगत गिरफ्तारी या नजरबंदी से बचाती है। दक्षिण अफ्रीका स्थित डेली मेवरिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्री नलदेई पंडोर ने ब्रिक्स से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों को राजनयिक इम्युनिटी और विशेषाधिकार अधिनियम के लिए एक राजपत्रित नोटिस जारी किया।

क्यों था राष्ट्रपति व रूसी अधिकारियों को गिरफ्तारी का डर?

हेग में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने कब्जे वाले क्षेत्रों से यूक्रेनी बच्चों को निर्वासित करने और यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन और रूस के आयुक्त के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी वारंट इस साल मार्च में जारी किया गया था। और उसके बाद से राष्ट्रपति पुतिन ने शायद ही कभी रूस से बाहर कदम रखा हो।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

इस साल अगस्त में ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में होना है। इस आयोजन के लिए दक्षिण अफ्रीका ने राष्ट्रपति पुतिन को भी आमंत्रित किया है, लेकिन कयास लगाए जा रहा है कि इस सम्मेलन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शामिल हो सकते हैं।