मारवाड़ी युवा मंच की मोरानहाट शाखा ने साइक्लिस्ट मेहुल लखानी का स्वागत एवम सम्मान बहुत ही गर्मजोशी के साथ किया । इस अवसर पर अध्यक्षा रिंकी अग्रवाल के साथ शाखा के कई सदस्य मौजूद थे । मध्य प्रदेश राज्य के मेहुल लखानी अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2021 से पूरे भारत में योग और स्वास्थ्य का प्रसार और जागरूकता फैलाने हेतु साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले है । वे फिलहाल असम में भ्रमण कर रहे है ।वे अब तक भारत के 13 राज्यों में लगभग 37000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके है। मेहुल लखानी ने बताया की कोरोनाकाल की विषम परिस्थितियों को देखते हुवे उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति विशेषकर युवाओं के साथ ही लोगो को जागरूक करने व साइक्लिंग के माध्यम से स्वास्थ रहने के संदेश को फैलाने का निर्णय लिया और नए भारत, स्वास्थ भारत तथा मजबूत भारत के उद्देश्य से उन्होंने अपनी साइकिल यात्रा की शुरुआत की ।मारवाड़ी युवा मंच की कई शाखाओं के अलावा देश के विभिन्न संगठनों ने भी मेहुल लखानी का स्वागत और सम्मान बहुत ही गर्मजोशी के साथ किया है । मायूम की मोरानहाट शाखा ने मेहुल लखानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे की सुखद यात्रा हेतु प्रार्थना की । इस आशय की जानकारी जन संपर्क अधिकारी आदिश अग्रवाल ने दी ।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Parliament Winter Session: राज्यसभा के सभापति जगदीप Dhankhar विपक्ष पर भड़के, देखिए क्या कहा?
Parliament Winter Session: राज्यसभा के सभापति जगदीप Dhankhar विपक्ष पर भड़के, देखिए क्या कहा?
ડીસા એપીએમસી માં શ્રી વિજ્યેશ્વર મહાદેવ ના પ્રતિષ્ઠા મહોત્સવ પ્રસંગે શોભાયાત્રા
ડીસા એપીએમસી માં શ્રી વિજ્યેશ્વર મહાદેવ ના પ્રતિષ્ઠા મહોત્સવ પ્રસંગે શોભાયાત્રા
ભારે વરસાદ ને પગલે કેશવપુર ગણેશગઢ ને જોડતા માર્ગ પર પાણી ફરી વળ્યુ, લોકોને હાલાકી
ભારે વરસાદ ને પગલે કેશવપુર ગણેશગઢ ને જોડતા માર્ગ પર પાણી ફરી વળ્યુ, લોકોને હાલાકી
Share Market Recovery | Final Trade में कहां दिखा एक्शन, कल कहां मिलेगा अच्छा मौका? | CNBC Awaaz
Share Market Recovery | Final Trade में कहां दिखा एक्शन, कल कहां मिलेगा अच्छा मौका? | CNBC Awaaz
Sehore: कुबेरेश्वर धाम में अव्यवस्थाओं के बीच दूसरे दिन भी लगा श्रद्धालुओं का तांता, रुद्राक्ष वितरण काउंटर बंद
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आश्रम कुबेरेश्वर धाम में सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव के पहले दिन...