नई दिल्ली,  कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। चुनाव में जीत को बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के अपने-अपने दावे हैं। कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी जीत का भरोसा जताया है। वही, जेडीएस ने संतोषजनक परिणाम की उम्मीद जताई है। उधर, नतीजों से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

कांग्रेस दफ्तर में हवन

दिल्ली में स्थित कांग्रेस के दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता मतगणना से पहले दफ्तर पहुंचे और हवन किया। इस दौरान कर्नाटक में पार्टी की जीत की मन्नत मांगी गई।

ढोल-नगाड़े बजाकर मना रहे जश्न

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर में ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं। नतीजों का एलान होने में अभी वक्त है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से जश्न मना रहे हैं। पार्टी दफ्तर में जश्न का माहौल है।