नई दिल्ली: भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने भारतीय नौसेना के युद्धपोत से एक शॉर्ट रेंज मिसाइल लॉन्च की है। ये मिसाइल हवा में ही हवाई हमले को नाकाम कर सकती है। डीआरडीओ ने इस ओडिशा के समुद्र तट से लॉन्च किया गया। इस मिसाइल का नाम है वर्टिकल लॉन्च-शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM)।इसकी गति और मारक क्षमता इसे घातक बनाती है।
"वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का आज रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना द्वारा सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया। लॉन्च भारतीय नौसेना के जहाज से चांदीपुर, ओडिशा के तट पर आयोजित किया गया था। , एएनआई ने डीआरडीओ के अधिकारियों के हवाले से कहा।
कम उचाई के टागरेट को ये तबाह करने में संक्षम है। विमान, ड्रोन, हेलिकॉप्टर अब चकमा नहीं दे पाएंगे। इस मिसाइल से दुश्मनों की धज्जि उड़ जाएगी। मिसाइल को युद्धपोत से दागी गई है। ये एक सीक्रेट हथियाक है। दो दुश्मनों के लिए तबाही साबित होगी।
इस घातक मिसाइल के हमला करने की रेंज 500 मीटर से लेकर 12 किलोमीटर तक होती है। यह मैक 2।1 (Mach 2।1) की गति से दुश्मन की तरफ हमला करती है। यानी 2593.08 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से। इस किसी भी जंगी जहाज से दागा जा सकता है। यह मिसाइल 12.6 फीट लंबा है। मिसाइल 154 किलोग्राम वजनी है। इसे DRDO और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने मिलकर बनाया है।