Harry Potter Tv Series: हैरी पॉटर टेलीविजन की एक सफल सीरीज रही है। इस सीरीज को बच्चे से लेकर हर उम्र के लोगों ने बहुत ही पसंद किया है। इस सीरीज के अब तक आठ अलग-अलग पार्ट आ चुके हैं और सभी पार्ट्स को लोगों ने काफी पसंद किया है।

अब एक बार फिर से ये सफल सीरीज फिर लौट रही है, जिसकी घोषणा खुद मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटे से टीजर के साथ की है। इसी के साथ मेकर्स ने फैंस को तोहफा देते हुए ये भी बताया कि इस बार 'हैरी पॉटर' फिल्म में नहीं, बल्कि टेलीविजन पर लौट रहा है।

सोशल मीडिया पर 'हैरी पॉटर' का टीजर रिलीज

हैरी पॉटर की जादुई दुनिया में फैंस को ले जाने के लिए मेकर्स ने एक बार फिर से अपनी कमर कस ली है। आपको बता दें कि इस सीरीज को एचबीओ मैक्स लेकर आ रहा है, जिसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर उनकी एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

12 अप्रैल 2023 को एचबीओ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आपका हॉगवर्ट्स लैटर यहां हैं। मैक्स ने पहली #HarryPotter स्क्रिप्टेड टेलीविजन सीरीज ऑर्डर दिया है, जोकि आइकोनिक बुक का एक विश्वसनीय रूपांतरण है'। रिपोर्ट्स की मानें तो ये एक दशक लंबी सीरीज होने वाली है।

इस जगह पर आप देख सकते हैं 'हैरी पॉटर'

हैरी पॉटर की जादुई दुनिया में फिर से लौटने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस टीजर को शेयर करने के साथ ही मेकर्स ने ये भी बताया कि 'हैरी पॉटर' मैक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, मेकर्स ने अब तक इसकी डेट पर से पर्दा नहीं उठाया है।

हैरी पॉटर सीरीज की बात करें तो इसे चार अलग-अलग निर्देशको क्रिस कोलंबस, अल्फोंसो क्वारोन, माइक नेवेल और डेविड येट्स ने डायरेक्ट किया है। सीरीज की कहानी, स्टीव क्लोव्स और माइकल गोल्डबर्ग ने लिखी है। सीरीज में डैनियल रैडक्लिफ ने 'हैरी पॉटर', रूपर्ट ग्रिन्ट ने रॉन वीज्ली और एम्मा वाटसन ने हर्माइनी ग्रेंजर ने निभाया था।