कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
मुख्य समाचार:
बड़ी खबर:
होम/पन्ना सलेहा/मध्यप्रदेश
सलेहा: दिन पे दिन चुनाव सरगर्मी तेज होती चली जा रही है इसी के चलते प्रदेश की पार्टीयां प्रतिदिन अपने कार्यकर्ताओं को नए दायित्व दे रहीं हैं व जनता के बीच गांव गांव में भी पार्टी के कार्यकर्ता नेता जनता से सरोकार रखते नजर आ रहे हैं चुनावी साल मे पन्ना जिले में नई कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकारिणी गठित की गई 43 उपाध्क्ष 63 महामंत्री 68 संगठन सचिव बनाये जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शारदा पाठक ने जिला कार्यकारिणी घोषित की है
सलेहा के युवा होनहार संघर्षशील कांग्रेस नेता गुनौर जनपद उपाध्यक्ष परमानंद शर्मा को जिला महामंत्री बनाया है इसके पहले कांग्रेस नेता परमानंद शर्मा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष थे परमानंद शर्मा ने कहा मे कांग्रेस पार्टी के दायित्वों का लगन मेहनत ईमानदारी से निर्वाह करूंगा व कांग्रेस पार्टी में रहकर जनता की सेवा भावना के उद्देश्य से कार्य करना चाहता हूं मेरी पार्टी की सरकार नहीं है तब भी में गुनौर जनपद उपाध्यक्ष के पद पर अपने श्रेत्र की जनता से बिना भेदभाव के सक्रिय रूप से सरोकार रखता हूं क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा सेवा भाव मेरे अन्दर रहा है अब में अपनी कांग्रेस पार्टी के दिए गए नए दायित्व को भी कर्मनिष्ठा से
निभाऊगा व पार्टी के दिए गये आदेशों का पालन करूंगा
 
  
  
  
  