नई दिल्ली, असम सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशी की खबर है। राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2023 से अतिरिक्त 4% बढ़ा दी गई है। अब नई डीए दर 38 फीसदी से बढ़ाकर 42% कर दिया गया है। 

असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

इसकी घोषणा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर पर की है। उन्होंने लिखा, 'हमारी सरकार है जो अपने कर्मचारियों की परवाह करती है। मुझे घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 1 जनवरी, 23 से राज्य सरकार के कर्मचारियों/पेंशनभोगियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए अतिरिक्त 4% महंगाई भत्ता बढ़ाई गई। नई डीए दर अब 42% है।' असम के सीएम ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा और भाजपा के महासचिव बीएल संतोष को भी अपने पोस्ट में टैग किया है।