भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा है कि पंजाब सरकार गैंगस्टरों पर नकेल कसने में बुरी तरह फैल हुई है।यही कारण है पंजाब में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है,गैंगस्टरों के डर से पंगु हो चुका प्रसाशन से प्रदेश की जनता भी के वातावरण में रहने के लिए मजबूर हो चुकी है।ऐसा प्रतीत हो रहा है की प्रदेश गैंगस्टरों द्वारा संचालित हो रहा है। 

गैंगस्टरों द्वारा भाजपा नेता स्वरूपचंद सिंगला को जबरन वसूली की मिली धमकी पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए चुग ने कहा कि यह दर्शाता है कि कैसे आप सरकार राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने में विफल रही है। गैंगस्टरों को पंजाब में खुली छूट दी गई है।पंजाब ने आप सरकार के तहत कानून व्यवस्था की स्थिति को पूरी तरह चरमराते हुए देखा है। जहां हर नागरिक का जीवन खतरे में है।

उन्होंने कहा कि पुलिस भी पंजाब में सुरक्षित नहीं हैं। यह सीमावर्ती राज्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।