Joshimath में ऊपरी इलाकों में आज मौसम बदल गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर यहां देखा जा सकता है। बुधवार रात राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद जोशीमठ पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। उन्होंने रिलीफ कैंपस में पहुंचकर लोगों की समस्याएं जानी और उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन किया।

रिलीफ कैंप में खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच देख कई महिलाएं रोने लगीं। लोगों ने मुख्यमंत्री से तुरंत सहायता की अपील की। आइए आपको बताते हैं जोशीमठ से जुड़े लेटेस्ट अपडेट

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया कि लोगों को पुनर्वास के लिए 45 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। चमोली के डीएम ने बताया कि धनराशि को बांटने के लिए 11 मेंबर कमेटी का गठन किया गया है।