MP Rape: मध्यप्रदेश के हरदा में एक लड़की के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। एक 11वां क्लास की छात्रा के साथ उसके अपने ही दोस्त ने उसके साथ रेप किया है, वो भी एक दो बार नहीं, कई बार।पूरे एक साल तक उसके साथ हैवानियत की गई है। 

ऑनलाइन फंसाया

17 साल की इस छात्रा के साथ आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की थी। यहां दोनों के बीच धीरे-धीरे बात शुरू हुई और फिर दोस्ती हो गई। इसके बाद लड़का उससे मिलने की जिद करने लगा।

बनाया वीडियो

काफी कोशिशों के बाद जब लड़की मिलने के लिए तैयार हुई तो लड़के ने साजिश रच डाली। लड़की से मुलाकात के दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वो उसके साथ गलत काम करने की बात करने लगा। 

वीडियो से ब्लैकमेल

लड़की जब तैयार नहीं हुई तो उसने उसे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद लड़की मजबूर हो गई। लड़के ने उसके साथ कई बार रेप किया। वीडियो के डर से लड़की सबकुछ सहती रही।

ऐसे खुली पोल

एक तरफ लड़का, छात्रा की इज्जत लूटता रहा और दूसरी तरफ उससे घर में चोरी भी करवाता रहा। लड़की को मजबूर करके उसके घर से ज्वेलरी और कैश भी मंगवा लिया। एक दिन जब वो परेशान दिखी तो उसके पिता ने उसे पूछा। काफी कोशिशों के बाद लड़की ने अपने पिता को सारी कहानी बताई, जिसके बाद सारी सच्चाई सामने आ गई और फिर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।