गोलाघाट नगर पालिका अधीन पांच नम्बर वार्ड अंतर्गत ध्रुव नगर की एक जराजीर्ण सड़क की निर्माण किए जाने की मांग करते हुए आज स्थानीय महिलाओं ने इस अंचल में निर्माणाधीन सड़क के निर्माण कार्य को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। आज ध्रुव नगर में स्थानीय महिलाओं ने लम्बे समय से भीतरी अंचल की जराजीर्ण सड़क के निर्माण न किए जाने का आरोप लगाते हुए। नजदीक में ही जारी एक सड़क के निर्माण कार्य को रोककर विरोध प्रदर्शन करते हुए। शीघ्र ही उनके अंचल की बदहाल सड़क की निर्माण किए जाने की मांग की। इस सन्दर्भ में स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाते हुए संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस के शासनकाल से ही उक्त सड़क के निर्माण की मांग किया जा रहा है और उस दौरान भी विधायक रही तथा वर्तमान सरकार में भी मंत्री अजंता नेउग ने उन्हे इस सड़क के निर्माण किए जाने का आश्वासन दिया था। वर्तमान नगर के विभिन्न अंचलों में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है लेकिन दुर्भाग्यवश इस सड़क का निर्माण नही किया गया। स्थानीय महिलाओं ने यह भी बताया कि इस संदर्भ में जिला उपायुक्त, लोकनिर्माण विभाग तथा नगरपालिका को लिखित रूप से उक्त सड़क के निर्माण किए जाने के लिए आवेदन करने के बावजूद अनदेखी किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस बदहाल सड़क के कारण बारिश के दिनों में स्कूली बच्चों और महिलाओं वृद्ध लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस जराजीर्ण सड़क के चलते कई बार दुर्घनाएं भी हो चुकी है। इस विषय में विभागीय कार्यालयों में बारम्बार अवगत करवाया जाता रहा है। लेकिन इस सड़क को छोड़कर अन्य सड़कों का निर्माण होने पर लोगों ने काफी आक्रोश व्यक्त किया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
The Kerala Story: विदेश में भी दिखाई जाएगी 'द केरल स्टोरी', इन जगहों पर हिंदी में रिलीज होगी फिल्म
निर्देशक सुदीप्तो सेन की मूवी 'द केरल स्टोरी' का शोर इन दिनों हर जगह देखने को मिल रहा है। फिल्म...
MWC 2024: Qualcomm ने 75 से ज्यादा नए लार्ज लैंग्वेज मॉडल किए पेश, Smartphone- Laptop चलाने का बदल जाएगा अंदाज
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में कंपनियां अलग-अलग टेक्नोलॉजी को शोकेस कर रही हैं। इसी कड़ी में क्वालकम...
परभणी महानगरपालिकेचे वाचनालय बनले समस्यांचे माहेर घर
सखाराम बोबडे पडेगावकर यांनी जाणून घेतल्या वाचकांच्या व्यथा
परभणी...
UBON J18 Future Pods ईयरपॉड्स डिस्प्ले के साथ भारत में हुए लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
UBON ने भारत में इन-डिस्प्ले वाले ईयरपॉड्स UBON J18 Future Pods भारत में लॉन्च किए हैं। ये...
जनसेवा मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
पन्ना :लोक सेवा केन्द्रों में जिले के सभी विकासखंड के जनसेवा मित्रों को लोक सेवा केन्द्र...