आगरा: गांधी जयंती है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर पूरे देश में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। ताजनगरी आगरा में बापू की जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। नाई की मंडी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुईन बाबूजी ने अपने कैम्प कार्यालय पर बापू की तस्वीर पर माल्याणपर्ण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर मुईन बाबूजी ने बापू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज दो अक्टूबर है और न सिर्फ पूरा हिन्दुस्तान, बल्कि दुनिया के कई देश गांधी जयंती मना रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। आगे चलकर लोगों के बीच वह बापू के नाम से पुकारे जाने लगे। बापू ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम किया, यही वजह है कि पूरा विश्व आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाता है। महात्मा गांधी के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व का मार्गदर्शन करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की महानता, उनके कार्यों व विचारों के कारण ही दो अक्टूबर को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया है। गांधी जी इस बात में विश्वास रखते थे कि हिंसा के रास्ते पर चलकर आप कभी भी अपने अधिकार नहीं पा सकते। उन्होंने विरोध करने के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनाया। बाबूजी ने लोगों से अपील की कि हम सबको बापू के पथ पर चलना चाहिए।

इस मौके पर मो युसूफ, नदीम अब्बासी, मो जुबैर, छिगा भाई, अब्दुल अमन, निजाम अब्बासी, फैजान, अब्दुल नफीस, असलम, मुबीन अहमद, रोहित, फुरकान अंसारी सहित कई मौजूद रहे।