पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के न्यू कटनी जंक्शन स्टेशन पर दोहरीकरण के संबंध में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण भुज-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन को परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुरवारा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-चांडिल जंक्शन-टाटा नगर के रास्ते चलाने का निर्णय लिया गया था, जिसमे परिवर्तन किया गया हैं। जिसका विवरण निम्नानुसार है:

· 20 सितंबर से 04 अक्टूबर 2022 तक ट्रेन संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया टाटा नगर-चांडिल जंक्शन-राजाबेड़ा-कोडरमा-मानपुर-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिवकी जंक्शन-कटनी मुरवारा के रास्ते चलेगी। 

· 17 सितंबर से 01 अक्टूबर 2022 तक ट्रेन संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुरवारा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-मानपुर-कोडरमा- राजाबेड़ा-चांडिल जंक्शन-टाटा नगर के रास्ते चलेगी।