आगरा: तेल माफिया मनोज गोयल पर शिकंजा कस गया है। अग्निशमन विभाग की ओर से गुरुवार को उनके होटल का निरीक्षण किया गया था। होटल बिना एनओसी के संचालित हो रहा था। शुक्रवार को अग्निशमन विभाग के अधिकारी होटल पर पहुंचे और नोटिस दिया। अग्निशमन अधिकारियों ने तत्काल होटल खाली कराने के लिए कहा। होटल खाली होने के बाद उसे बंद करा दिया।

लखनऊ में होटल में हुए अग्निकांड में चार लोगों की मृत्यु होने के बाद आगरा में भी होटलों में एनओसी चेक हो रही है। गुरुवार की शाम अग्निशमन अधिकारी जीवनी मंडी स्थित होटल ताज इन में पहुंचे थे। यह होटल तेल माफिया मनोज गोयल का है। होटल बिना एनओसी के ही चल रहा था। नोटिस देते हुए उसे बंद करा दिया गया है।