आगरा: कुबेरपुर स्थित नगर निगम के स्मार्ट स्लॉटर हाउस में तीन दिन से कटान बंद पड़ा हैं। इससे शहर में मीट की आपूर्ति बाधित हैं। नगर निगम से इस मसले पर कोई स्पष्टीकरण नही आया हैं। कारोबारियों ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की हैं। 

बताते चले कि शहर भर में मीट की सप्लाई कुबेरपुर स्थित नगर निगम के स्लॉटर हाउस से की जाती हैं। इसका टेंडर पुनः एलाना कंपनी को दिया गया हैं। बताया गया हैं कि लाइसेंसी कारोबारी अपने पशुओं का कटान स्लॉटर हाउस में कराते हैं। यहां पशु चिकित्सकों द्वारा जानवरो का जिवाह करने से पहले उनका मेडिकल कराया जाता हैं। सभी काम सरकारी आदेशानुसार किये जाने के बावजूद तीन दिन से स्लॉटर हाउस बंद हैं। मीट कारोबारियों का आरोप हैं कि सरकारी मानक पूरे किए जाने के बावजूद नगर निगम ने बिना किसी कारण बताए स्लॉटर हाउस पर जानवरो की कटाई बंद कर रखी हैं। इससे शहर में मीट की आपूर्ति बंद पड़ी हैं।

इसी समस्या को लेकर आगरा स्लॉटर हाउस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी जमील उद्दीन कुरैशी व जामा मस्जिद के पूर्व चेयरमैन असलम कुरैशी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। जिलाधिकारी ने जल्द नगर निगम से वार्ता कर समस्या समाधान की बात कही हैं।