आगरा: फतेहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में बदमाश एक घर में डकैती डालने के लिए आए थे। महिला के जागने पर वह खेत में जाकर छुप गए। ग्रामीणों के द्वारा घेरे जाने पर उन्होंने उनके ऊपर अधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग में 5 ग्रामीण घायल हुए हैं।

 गांव नगला गडरिया में रविवार  रात नत्थीलाल पुत्र बदनसिह के घर के पीछे बाजरा के खेत में होकर बदमाश उनकी छत पर चढ़ गए। नत्थीलाल के बेटे की पत्नी छत पर सोने के लिए जा रही थी। महिला ने बदमाशों को आता देखकर शोर मचा दिया। यह देख बदमाश बाजरा के खेत मे घुस गए। सभी ग्रामीण जाग गए और उन्होंने बदमाशों को घेर लिया।बदमाशों ने अपने आपको घिरता देखकर खेत के अन्दर से अन्धाधुन्ध फायरिंग कर दी। गोली लगने से गांव के सतीश, खेतपाल, सन्दीप, बहोरीलाल, हरिओम पायल हुए हैं। पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।