बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे हैं। इस बीच, मणिपुर के विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद शनिवार को नीतीश कुमार ने भड़कते हुए कहा “यह क्या हो रहा है”। उन्होंने कहा कि अगर सभी विपक्ष एकजुट हो जाता है 2024 का परिणाम बहुत अच्छा होगा। नीतीश कुमार पटना में पत्रकारों द्वारा मणिपुर में जदयू के विधायकों के भाजपा में शामिल होने के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि हमें यह सोचने की जरूरत है कि क्या हो रहा है। यह क्या कृत्य हो रहा है। यह पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब वह एनडीए से अलग हुए, तो मणिपुर के सभी छह विधायक आए और उनसे मिले, उन्हें आश्वासन दिया कि वे जदयू के साथ हैं। उन्होंने कहा कि विधायक पार्टियों से नाता क्यों तोड़ रहे हैं। उन्होंने भड़कते हुए कहा, जरा सोचिए क्या हो रहा है। वे अन्य पार्टियों से जीतने वाले विधायकों को कैसे तोड़ रहे हैं? उन्होंने कहा कि जनता देख रही है कि भाजपा क्या कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि 2024 के चुनाव के लिए विपक्ष एकजुट होगा, तो परिणाम बहुत अच्छा होगा। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़ दिया है और उनके नेतृत्व में बिहार में गठबंधन की सरकार चल रही है। इस बीच, जदयू नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य उम्मीदवार बता रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સાવરકુંડલા - લીલીયા વિધાનસભા બેઠક ઉપર કોંગ્રેસનો સંવાદ કાર્યક્રમ યોજાયો
સંવાદ કાર્યક્રમમાં અમરેલીના ધારાસભ્ય પરેશ ધાનાણી,સાવરકુંડલા ના ધારાસભ્ય પ્રતાપ દુધાત તેમજ અમરેલી...
Gir Somnath I સમસ્ત ગામજનો દ્વારા 13,00,000ના ખર્ચે ગૌશાળાનું ભવ્ય નિર્માણ IDivyang News
Gir Somnath I સમસ્ત ગામજનો દ્વારા 13,00,000ના ખર્ચે ગૌશાળાનું ભવ્ય નિર્માણ IDivyang News
ડીસા અને દાંતીવાડા નજીક અલગ-અલગ જગ્યાએ બે કારમાંથી વિદેશી દારૂ સાથે બે શખ્સોને પોલીસે ઝડપ્યા
બનાસકાંઠા જિલ્લા એલસીબીની ટીમે રાજસ્થાનથી ગુજરાતમાં ગાડીઓમાં ગુપ્તખાના બનાવી દારૂની હેરાફેરીને...
गुनौर विधानसभा विधायक शिवदयाल बागरी ने क्षेत्रवासियों को ईद उल फितर की दी मुबारकबाद
गुनौर विधानसभा विधायक शिवदयाल बागरी ने ईद उल फितर की दी शुभकामनाएं
आज दिनांक गुनौर विधानसभा...
राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी में 13 वां दीक्षांत समारोह आयोजित राज्यपाल कलराज मिश्र ने की शिरकत छात्रों को दिए गोल्ड मेडल
राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आज दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया जिसमें अध्यक्षता राजस्थान के...