यात्रियों की सुविधा और उनकी यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद और ओखा के बीच विशेष किराए पर जन्माष्टमी विशेष ट्रेन के फेरों को संशोधित समय के साथ विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण इस प्रकार है:

ट्रेन संख्या 09435/09436 अहमदाबाद-ओखा सुपरफास्ट विशेष ट्रेन [16 फेरे]

     ट्रेन संख्या 09435 अहमदाबाद-ओखा सुपरफास्ट स्पेशल रात्रि में 23.25 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08.25 बजे ओखा पहुंचेगी। यह ट्रेन 3 सितंबर, 2022 से 22 अक्टूबर, 2022 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

      इसी तरह, ट्रेन संख्या 09436 ओखा-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल ओखा से रात्रि में 23:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन 4 सितंबर, 2022 से 23 अक्टूबर, 2022 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

      यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चांदलोडिया, विरमगाम, सुरेंद्रनगर, थान, वांकानेर, राजकोट, हापा, जामनगर, खंभालिया और द्वारका स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर क्लास और जनरल क्लास कोच हैं।