पब्लिक ( लोगों ) के लिए शुरू हुआ अहमदाबाद में ‘अटल ब्रिज’, यहां कैफेटेरिया से लेकर बैठने की व्यवस्था तक हर तरह की है सुविधा

अहमदाबाद में साबरमती नदी पर अम्बेकर ब्रिज, नेहरू ब्रिज, गांधी ब्रिज, एलिस ब्रिज स्थित हैं, अब अहमदाबाद की शान बढ़ाने के लिए एक और ब्रिज जुड़ गया है। अहमदाबाद में साबरमती नदी के तट पर बना यह प्रतिष्ठित पैदल पुल अटल फुट ओवर ब्रिज है। अटल फुट ओवर ब्रिज साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को जोड़ता है।

आपने अब तक देश विदेश के कई ब्रिज देखे होंगे। दुनिया में ऐसे बहुत से ब्रिज हैं, जो फर्स्ट मीटिंग और तस्‍वीरें खींचने के लिए पॉपुलर हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ब्रिज के बारे में बताएंगे, जो न यूरोप में है और न ही अमेरिका में। बल्कि ये ब्रिज तो भारत के अहमदाबाद शहर में है, जिसका उद्घाटन हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया है। इस ब्रिज का नाम है अटल ब्रिज। इस ब्रिज का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। 

बता दें कि अटल ब्रिज पतंग की थीम पर बनाया गया है। इस थीम वाले पुल का डिजाइन शहर में होने वाले पतंग उत्‍सव से प्रेरित है। आप पुल के चारों ओर इनके रंगों को देख सकते हैं।

सरदार ब्रिज और एलिस ब्रिज के बीच बने इस ग्लास फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन 27 अगस्त को पीएम मोदी ने किया है। अब तक अटल ब्रिज पर कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता था। लेकिन सरकार ने अहमदाबाद के नए लुकआउट पॉइंट अटल ब्रिज में प्रवेश के लिए शुल्क घोषित कर दिया है।

- अटल फुट ओवर ब्रिज टिकट दरों की घोषणा

- 31 अगस्त से लागू टिकट दरें - 12 साल से ऊपर के व्यक्ति के लिए 30 रुपये

- 3 से 12 साल के बच्चों के लिए 15 रुपये

- 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 15 रुपये,

- विकलांगों के लिए नि: शुल्क

- अटल ब्रिज पर समय सीमा 30 मिनट रहेगी

यह साबरमती रिवर फ्रेंट के पूर्वी और पश्चिमी किनारों को आपस में जोड़ता है। रात में जब इसे एलईडी लाइट से सजाया जाता है, तो नजारा देखने लायक होता है। आइए जानते हैं इस ब्रिज के बारे में जरूरी बातें- 

Ahmedabad. साबरमती नदी पर तैयार हुए अटल ब्रिज को देखने के लिए बुधवार से 30 रुपए खर्च करने होंगे। बच्चों (तीन से 12 वर्ष) व 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए अटल ब्रिज का टिकट 15 रु0पए का होगा। दिव्यांगों के लिए यह निशुल्क होगा। साबरमती रिवरफ्रंट डवलेपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार साबरमती रिवरफ्रंट पर नवनिर्मित अटल ब्रिज का गत 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की ओर से लोकार्पण किए जाने के एक दिन बाद ब्रिज पर बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े थे। ब्रिज पर भीड़ को नियंत्रण के उद्देश्य से बुधवार से ब्रिज पर आने वालों के लिए टिकिट दर तय की गई है। ब्रिज के साथ-साथ यदि फ्लॉवर शो की सैर करनी हो तो भी कॉम्बो टिकिट भी लिया जा सकता है। अटल ब्रिज प्रतिदिन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक चलेगा। अटल ब्रिज के लिए लिया गया टिकिट 30 मिनट तक मान्य रहेगा। ब्रिज पर भोजन या तम्बाकू उत्पाद जैसी वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस आइकोनिक अटल फुट ओवरब्रिज का लोकार्पण किया है। इस ब्रिज को उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को गुजरात के लोगों की ओर से अनूठी श्रद्धांजलि करार दिया था। इस ब्रिज में पतंगोत्सव की अनूठी झलक भी देखने को मिलती है। 

अटल ब्रिज को फ्लावर गार्डन से जोड़ा गया है, जो साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिम में बना है। वहीं पूर्व में कल्चर सेंटर है। दोनों तरफ टूरिस्ट का रास्ता आसान करने के लिए इसका निर्माण किया गया है। इस पुल को 74 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

यह पुल 300 मीटर लंबा, 10 से 14 मीटर चौड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार पुल के निर्माण में लगभग 2,100 मीट्रिक टन धातु का उपयोग किया गया है। इस पुल काे इंजीनियरिंग का चमत्‍कार कहा जाता है। कहते हैं कि पुल शहर में रिवरफ्रंट की प्रमुखता को बढ़ाने में मदद करेगा ।

ये रहेगी टिकट दर

अटल ब्रिज पर 12 वर्ष से 60 वर्ष तक आयु वर्ग के लोगों के लिए 30 रुपए का टिकट निर्धारित किया गया है। बच्चों व 60 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए 20 रुपए तथा दिव्यांगों के लिए निशुल्क है। अटल ब्रिज के साथ-साथ यदि फ्लॉवर शो में भी जाना हो तो दोनों का संयुक्त टिकट की कीमत 40 रुपए है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह टिकट 20 रुपए और दिव्यांगों के लिए निशुल्क है। 

दूर से पुल का नजारा एक विशाल मछली की तरह दिखता है। यह एक ट्यूबलर स्टील सुपर स्ट्रक्चर है, जिसका डिजाइन एक प्रतियोगिता के बाद चुना गया था। कमाल की तकनीक और अद्भुत डिज़ाइन से बनाया गया अटल ब्रिज साबरमती रिवरफ्रंट की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। करवंती में बने इस खूबसूरत ब्रिज ने अहमदाबाद की खूबसूरती और बढ़ा दी है। इस ब्रिज पर बैठने के लिए बेंच लगाई गई हैं। एलईडी लाइटिंग, हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। आप यहां शाम का वक्त अच्‍छे से स्‍पेंड कर सकते हैं। यहां पर कैफेटेरिया और बैठने की अच्‍छी व्यवस्था है। सबसे अच्‍छी बात कि यहां दो और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। ब्रिज घूमने आए लोग नौका विहार का भी आनंद ले सकते हैं। 

( पत्रकार - रवि बी. मेघवाल )