बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारों के साथ धूमधाम से निकली 19 वीं कावड़ यात्रा
रामेश्वर महादेव पहुंच कर 51 कावड़ियों ने किया महादेव का जलाभिषेक
बूंदी। बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारों के साथ हर वर्ष की भांति रेतवाली महादेव से रामेश्वर महादेव तक शिव कीर्तन मंडल व शिव महिला मंडल की 19 वीं कावड़ यात्रा शुक्रवार को निकाली गई।
संरक्षक शोभाराम गुलाबवानी ने बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व शिव कीर्तन मंडल व शिव महिला मंडल द्वारा रेतवाली महादेव मंदिर लंकागेट से रामेश्वर महादेव मंदिर तक कावड़ यात्रा निकाली जाती हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा में 51 कावड़ियों के साथ सैंकड़ों श्रद्धालु रामेश्वर महादेव तक अपनी पदयात्रा पूरी कर महादेव का जलाभिषेक किया।
मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण सोमानी ने बताया कि शिव कीर्तन मंडल व शिव महिला मंडल की यह 19 वीं कावड़ यात्रा है। सुबह रेतवाली महादेव की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। कावड़ यात्रियों का भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, अरबन बैंक चेयरमैन सत्येश शर्मा , भाजपा नेता भरत शर्मा, पंडित ज्योति शंकर शर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। यात्रा में शामिल सभी 51 कावंड़ यात्रियो ने रामेश्वर महादेव पहुंच कर अपने कलशों में भरे गंगा जल से रामेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया । कावड़ यात्रा लंकागेट रेतवाली महादेव से शुरू होकर सूर्यमल मिश्रण चौराहा, सब्जी मंडी रोड, कोटा रोड ,एक खंभे की छतरी, अहिंसा सर्किल ,इंदिरा मार्केट ,चौगान गेट ,चौमुखा बाजार, चूड़ी बाजार ,मोची बाजार ,कागजी देवरा, बड़ा रामद्वारा ,जेतसागर रोड, दलेलपुरा होते हुए रामेश्वर महादेव पहुंची । मार्ग में जगह-जगह कावड़ यात्रियों का सामाजिक संगठनों और आम जनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।