निवाई। शिवाजी कॉलोनी में स्थित टिलेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार की रात को अज्ञात चोर हजारों रूपए की लागत की तीन साउंड मशीने व लाउडस्पीकर चुराकर ले गए जिससे कॉलोनी वासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआवना किया। पुलिस ने बताया कि मंदिर के पुजारी पंडित सुभम शर्मा ने बताया कि वह रविवार को सुबह मंदिर में आरती करने के लिए आया था तो मंदिर में दान पेटी सहित कई समान बिखरे हुए पड़े थे। पंडित ने बताया कि चोरों ने करीब 40 हजार रुपए की लागत के दो साउंड मशीने व एक लाउड स्पीकर सहित त्रिशूल व अन्य सामान चुराकर ले गए दान पेटी को भी तौडने का प्रयास किया था। लकिन दान पेटी नहीं टूटी और क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए। चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने आस-पास की दुकानों व मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी केमरे भी खंगाले है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मंदिर अध्यक्ष सत्यनारायण जायसवाल, कोषाध्यक्ष धनश्याम शर्मा, प्रेमप्रकाश शर्मा, जगमोहन सोनी, ललीत जायसवाल, कालू शर्मा, विजय शर्मा, कमलेश किराड, शुभम शर्मा, प्रितम राजवंशी, रामफूल बलाई व गणेश सैनी सहित कई कॉलोनीवासियों ने बताया कि आए दिन हो रहीं चोरियों से कॉलोनीवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र चोरों की तलाश करने व रात्रि गश्त बढाने की मांग की है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મુડેઠા શાળામાં પ્રવચન યોજાયું
શ્રી જ્ઞાનરક્ષિત વિજયજી મહારાજ સાહેબની નિશ્રા હેઠળ મુડેઠા પે.કેન્દ્ર શાળામાં આજે પ્રવચન...
पंचायती दुकानों का किराया नहीं भरने पर दो दुकानें सीज
कोटा. कनवास उपखण्ड क्षेत्र में ग्राम पंचायत देवलीमांझी में कोरम बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में...
એક વોટસઅપ લિંકથી નિવૃત્ત શિક્ષિકાના બેંક ખાતામાં થી 21 લાખ ઉડી ગયા.
આજે દરેક ક્ષેત્રે ડિજિટલ યુગ થઈ ગયો છે અને પૈસાની લેવડ દેવળ પણ ડિજિટલ થઈ ગઈ છે અને એનું પ્રમાણ...
नई Ducati Panigale V4 हुई पेश; एयरोडायनामिक विंगलेट, 4-पावर मोड सहित कई फीचर्स से लैस
वर्ल्ड डुकाटी वीक में नई Ducati Panigale V4 को पेश किया गया। यह बाइक पिछले वाली से कई बदलावों के...