बरोनी थाना पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे तीन ट्रेक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। बरोनी थानाधिकारी बृजेन्द्रसिह राठौड ने बताया कि अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्रसिंह भाटी एवं डीवाईएसपी अरविन्दकुमार के निर्देशन में अवैध बजरी परिवहन व खनन की रोकथाम के लिए संचालित अभियान के तहत थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। गठित प्रथम टीम के हैडकानि शंकर लाल, कानि सावंरमल व कानि महेन्द्र ने गश्त के दौरान गांव जौंला के पास से अवैध बजरी से भरे एक टे्रक्टर-ट्रॉली जब्त किया एवं द्वितीय टीम के हैडकानि लालाराम, कानि भगवान सहाय, कानि खियाराम व चालक रमेश चंद ने गश्त के दौरान गांव बगडी के पास बजरी से भरा हुआ एक टे्रक्टर-ट्रोली को जब्त किया। इसी प्रकार तीसरी टीम के हैडकानि नरेन्द्र सिंह, कानि रामराज, कानि महेश ने गश्त के दौरान गांव पराणा के पास से बजरी से भरे हुए एक टे्रक्टर ट्रोली को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि उक्त वाहनों के चालकों व मालिकों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अनुसंधान कर रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
અટલ બિહારી બાજપાઈજી ની કવિતાઓ પર સંગીત કાર્યક્રમ યોજાયો
મરાઠી વડમાય પરિષદ વડોદરા દ્વારા હિન્દી ફિલ્મજગત ના મહાન કલાકારો દ્વારા આયોજિત ભારતના ભૂતપૂર્વ...
કુંવરખાડી ચેક પોસ્ટ નજીક દારૂ પીને નશો કરેલી હાલતમાં ઝડપાયેલા ફોર વિલ ગાડી ચાલક વિરુદ્ધ ગુનો નોંધાયો
કુંવરખાડી ચેક પોસ્ટ નજીક દારૂ પીને નશો કરેલી હાલતમાં ઝડપાયેલા ફોર વિલ ગાડી ચાલક વિરુદ્ધ ગુનો...
Mahindra की Electric Car ने पकड़ी 200 KMPH की रफ्तार, गाड़ियों ने SUV प्रोविंग ट्रैक पर दिखाया दम
Mahindra ने भारत में पहली बार आधिकारिक रूप से XUV.e9 के प्रोटोटाइप को दिखाया है। ये इलेक्ट्रिक...
UP के हरदोई में दिल्ली कंझावला जैसी घटना, कार ने छात्र को सड़क पर घसीटा
राजधानी दिल्ली के बहुचर्चित कंझावला केस ( Kanjhawala death case ) की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी कि...
Breaking News: बुलंदशहर में पुलिस चौकी के बाहर खड़ी गाड़ियों में लगी आग, धू-धू कर जली 12 गाड़ियां
Breaking News: बुलंदशहर में पुलिस चौकी के बाहर खड़ी गाड़ियों में लगी आग, धू-धू कर जली 12 गाड़ियां