तीन डिग्री गिरा तापमान उमस बरकरार चार दिनों बाद पुरवा हवा से।
जनपद जौनपुर में, पुरवा हवा चलने के कारण चार दिनों बाद तीन डिग्री तापमान में गिरावट देखी गई है। इससे धूप से थोड़ी राहत हुई लेकिन पुरवा हवा चलने के कारण उमस बरकरार है। रविवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज कया गया। बुधवार से शनिवार तक तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस रहा।धूप की तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को हलाकान किया था। लोगों का बाहर निकला मुश्किल हो गया था। शनिवार की शाम से ही चल रही पुरवा हवा से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इससे तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। हालांकि दिन में पुरवा हवा से उमस बढ़ गई है। लोग दिन भर पसीने से तरबतर होते रहे। पंखे के नीचे बैठने से भी सुकून नहीं मिल रहा। राहगीर भी जहां छांव मिलता वहीं ठहरकर पसीना पोंछ रहे थे। दिन में रह-रहकर बादल आने से धूप तो गायब हो गई। उमस कम होने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा।जौनपुर। जिले में पुरवा हवा चलने के कारण चार दिनों बाद तीन डिग्री तापमान में गिरावट देखी गई है। इससे धूप से थोड़ी राहत हुई लेकिन पुरवा हवा चलने के कारण उमस बरकरार है। रविवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज कया गया। बुधवार से शनिवार तक तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस रहा।धूप की तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को हलाकान किया था। लोगों का बाहर निकला मुश्किल हो गया था। शनिवार की शाम से ही चल रही पुरवा हवा से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इससे तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। हालांकि दिन में पुरवा हवा से उमस बढ़ गई है। लोग दिन भर पसीने से तरबतर होते रहे। पंखे के नीचे बैठने से भी सुकून नहीं मिल रहा। राहगीर भी जहां छांव मिलता वहीं ठहरकर पसीना पोंछ रहे थे। दिन में रह-रहकर बादल आने से धूप तो गायब हो गई। उमस कम होने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। गर्मी में ऐसे करें बचाव-ढीले व हल्के रंग के सूती कपड़ा पहने, सिर पर टोपी,गमच्छा, लगाएं और छाता लेकर धूप में निकले। ओआरएस घोल, घर में बनी लस्सी, छाछ और नीबू पानी पिएं। इसके अलावा नियमित अतंराल में पर पानी पीते रहे, हीट स्ट्रोक के लक्षण नजर आने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। शराब, काफी, चाय, और शीतल पदार्थों के सेवन से बचें। बासी खाने से परहेज करें।अगले चार दिन तक तापमान सामान्य ही रहेगा। बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना है। इस बीच दिन में वादलों की आवाजाही रहेगी। हालांकि उमस बनी रहेगी। - अतुल सिंह, राज्य मौसम वैज्ञानिक।