बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया धार्मिक यात्रा के तहत मथुरा वृंदावन पहुँचे।जहाँ उन्होंने ने परिवार सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर देश मे अमन चैन व खुशहाली की कामना की।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने मथुरा के बाके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।वही वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
बांठिया ने इस दौरान श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा करवाये जा रहे सेवा के कार्यों के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने ने इस पुनीत कार्य को अनवरत जारी रखने के साथ ओर अधिक सेवा के प्रकल्पों के साथ कार्य करने की बात कही।