अखिल भारतीय बेरोजगार मजदूर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने गुजरात के बनासकांठा में अवैध पटाखा फैक्ट्री का बॉयलर फटने से 21 मजदूरों की दर्दनाक मौत होने पर गहरा शोक प्रगट करते हुए पीड़ित परिवारों को एक एक करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की है।मनोज दुबे ने कहा की सुशासन की बात करने वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार में फैक्ट्री चलाने के नियमों को ताक पर क्यों रखा जा रहा है?
मनोज दुबे ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा की मध्यप्रदेश के मजदूर गुजरात में मजदूरी करने गए थे। जहां पटाखा फैक्ट्री में हुई बॉयलर फटने की घटना में 21 मजदूरों की मौत हो गई तथा कई मजदूर गंभीर घायल हो गए है।
मनोज दुबे ने कहा की जिस पटाखा फैक्ट्री में घटना हुई उसके पास पटाखा बेचने का लाइसेंस था पटाखा बनाने का लाइसेंस नहीं था।फिर बिना लाइसेंस पटाखे बना कर मजदूरों के जीवन को समाप्त करना बेहद गंभीर मामला है। जिसमे दोषी लोगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाही होनी चाहिए।
मनोज दुबे ने कहा की आए दिन मजदूरों को सरकार व प्रशासन की लापरवाही के कारण होने वाली दुर्घटनाओ में अपनी जान गवानी पड़ रही है लेकिन मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे है। जों की बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं घोर निंदनीय है।भाजपा सरकार में गरीब मजदूरों की जान की कोई कीमत नहीं है।