आमजन को नियमित योगप्राणायामभ्यास द्वारा निरोगी रखने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा के निर्देशन में नवाचार के तहत जिला प्रशासन & आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित योग फोर निरोगी बूंदी स्वास्थ्य महाभियान के चौथे चरण की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च से होगी। महाभियान के समन्वयक जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बूंदी के पीएमओ डॉ सुनील कुशवाह ने बताया कि जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा के निर्देशन में 19 जुलाई से संचालित इस महाभियान के पहले 3 चरणों में अब तक 5000 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। पहले 3 चरणों में 19 जुलाई से 31 दिसम्बर तक खेल संकुल में योग चिकित्सकों के निर्देशन में प्रतिदिन योगाभ्यास कराया गया, दूसरे चरण में तनाव प्रबंधन के लिए शहर के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी & निजी कार्यालयों में जाकर योगाभ्यास कराया गया तथा तीसरे चरण में देवपुरा स्थित योग & प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र में योग & प्राकृतिक चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। योग फोर निरोगी बूंदी महाभियान के चौथे चरण में योग & प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ विमला परमार केनिर्देशन में खेल संकुल में प्रतिदिन नियमित रूप से प्रातः 6बजे से 8 बजे तक योग शिविरों का आयोजन कर जीवनशैलीजन्य रोगों जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदयरोग, मोटापा, मानसिक रोगों से संबंधित विशेष योगाभ्यास कराया जायेगा।इस अवसर पर समन्वयक डॉ सुनील कुशवाह, योग & प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ विमला परमार, योग प्रशिक्षक दीपक गुर्जर, भूपेन्द्र योगी & शक्ति तोषनीवाल भी मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Meghalaya MLA AL Hek sings his own composed Mebaai anthem
BJP MLA AL Hek sings
ગેરકાયદે રેકડી કેબિન ઊભી રાખી દબાણ કરતા લોકો સામે મનપાની લાલ આંખ: ૮૨ કેબિનો જપ્ત કરી
રાજકોટમાં દિવસેને દિવસે ટ્રાફિકની સમસ્યા વધતી જાય છે જેનું એક કારણ છે રસ્તામાં ગેર...
तुलसी गांव पहुंच कर आरटीसी पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने राव सूरजमल हाड़ा की छतरी स्थल का जायजा
तुलसी गांव पहुंच कर आरटीसी पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने राव सूरजमल हाड़ा की छतरी स्थल का...
ડીસામાં ગેરકાયદેસર દબાણો હટાવવાની કામગીરીનો પ્રારંભ
ડીસા શહેરના ગાયત્રી મંદિર સામેના વિસ્તારમાં આવેલા દવાખાના વિસ્તાર ડોક્ટર હાઉસમાં છેલ્લા ઘણા સમયથી...
कितने तरह होते है ह्रदय रोग || how many types of heart disease are there
कितने तरह होते है ह्रदय रोग || how many types of heart disease are there