भीमेश्वर महादेव, गणेश नगर, कोटा में ब्लॉक A के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद भड़क के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का स्नेह मिलन समारोह एवं नई कार्यकारिणी गठन बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर कोटा-बूंदी लोकसभा प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल एवं रामगंजमंडी विधानसभा प्रत्याशी रहे महेंद्र राजोरिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का आह्वान:

बैठक में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रहलाद गुंजल ने ब्लॉक A की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ता जी-तोड़ मेहनत करें और कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएं।

महेंद्र राजोरिया ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए और उनका समाधान निकालने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए।

पवन मीणा ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधितन गर निगम कोटा दक्षिण के उपमहापौर पवन मीणा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को कांग्रेस से जोड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करना चाहिए और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना चाहिए।

ब्लॉक अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लियाइस अवसर पर ब्लॉक A अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का संकल्प लिया।ब्लॉक B अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गोयंदा ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कांग्रेस संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।

बैठक में ये प्रमुख नेता रहे मौजूद:

प्रहलाद गुंजल, रामगंजमंडी विधानसभा प्रभारी महेंद्र राजोरिया, कोटा उपमहापौर पवन मीणा, ब्लॉक A कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद भड़क, वार्ड पार्षद धनराज चैची, सोनू भील, जिला परिषद सदस्य संभव वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवा गुर्जर, पीसीसी सदस्य अनूप ठाकुर, सुल्तानपुर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, हेमंत झाला, रामगंजमंडी विधानसभा ब्लॉक A अध्यक्ष हेमंत शर्मा, ब्लॉक B अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गोयंदा, वीरेंद्र मंडा, चेतन सोलंकी, सईदउद्दीन, मोहम्मद रिजवान, इरफान सैयद रंगरेज, रजनीश मेहर, पंचायत समिति सदस्य पूजा मेहर, महावीर भील, शिवदयाल पाराशर, महावीर हून, मुकुट जगरिया, धीरज नागर, प्रताप सिंह हाड़ा, अनवर भाई, राधेश्याम बेदी, महेश रैगर, मोहन सिंह, कृष मेड़ा, नारू भील, चेतन सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।