शहर के खोजा गेट रोड स्थित अग्रवाल आई एंड स्किन हॉस्पिटल मे एक 96 वर्ष की महिला का जटिल मोतियाबिन्द ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन करने वाले नेेत्र विशेषज्ञ व फेको सर्जन डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि इस उम्र मे मोतियाबिन्द ऑपरेशन अपने आप मे एक अत्यंत जटिल प्रक्रिया है क्योकि इस उम्र मे मोतियाबिन्द बहुत कठोर व कडक हो जाता है। साथ ही इस मरीज की आंखो की पुतली भी मात्र 4 मिलीमीटर चौडी थी जिसमे से 10 मिलीमीटर के मोतियाबिन्द को निकालना बहुत मुश्किल था। इसके लिए गुप्ता प्यूपिल एक्सपांडर रिंग डालकर पुतली की साईज 6 मिलीमीटर की गई और फेकोइमल्सिफिकेशन तकनीक से बिना टांके ऑपरेशन किया गया। अगला चैलेंज इस ऑपरेशन मे यह था कि इतनी ज्यादा उम्र होने के कारण आंख की कॉर्निया मे कोशिकाए बहुत कमजोर थी और वो फेकोइमल्सिफिकेशन तकनीक मे निकलने वाली उष्मा से खराब व नष्ट होने का खतरा था, इसलिए विस्कॉट तकनीक का सहारा लिया गया और कोशिकाओ को बचाया गया। इस ऑपरेशन मे फोल्डेबल इंट्राऑक्युलर लेंस लगाया गया और जब दादी जी को अगले दिन अच्छा दिखाई दिया तो उन्होने ईश्वर का लाख लाख धन्यवाद दिया। ये बूंदी जिले का संभवतः पहला ऐसा मोतियाबिन्द ऑपरेशन होगा जो इतनी अधिक उम्र के रोगी मे हुआ है। अधिकतर ऐसे केसेज को जयपुर दिल्ली जैसे बडे शहरो मे भेजना पडता है क्योकि ऐसे ऑपरेशन मे जटिलता व आंख खराब होने की संभावना ज्यादा होती है। लेकिन अग्रवाल आई एंड स्किन हॉस्पिटल मे नवीनतम तकनीक व डॉ. संजय गुप्ता के अनुभव व दक्षता से सभी जटिल नेत्र रोगो का ईलाज सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कारागृह प्रहरियों में हुआ झगड़ा मामला थाने पहुंचा
उप कारागृह नैनवा में दो प्रहरियों में हुआ झगड़ा,मामला पहुंचा थाने
नैनवा उप कारागृह...
AAJTAK 2 | RAHUL GANDHI की इश बात से 'INDIA' गठबंधन छोड़ NDA में चले गए NITISH KUMAR ! | AT2
AAJTAK 2 | RAHUL GANDHI की इश बात से 'INDIA' गठबंधन छोड़ NDA में चले गए NITISH KUMAR ! | AT2
X हैंडल पर नई पोस्ट के लिए देना होगा अब पैसा, इन यूजर्स के सिर आ रही एक नई मुसीबत
एक्स हैंडल का इस्तेमाल करना नए नियमों के साथ और भी मुश्किल होता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की...
নুমলীগড়ত এটা আঘাতপ্ৰাপ্ত হাতীৰ চটফটনি
নুমলীগড়ত এটা আঘাতপ্ৰাপ্ত হাতীৰ চটফটনি
Allu Arjun Gets Bail: रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन का पहला बयान आया, कहा- जो कुछ भी हुआ उसके लिए सॉरी
Allu Arjun Gets Bail: रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन का पहला बयान आया, कहा- जो कुछ भी हुआ उसके लिए सॉरी