वित्त मंत्री दीया कुमारी ने वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर दिया जिसमें उन्होंने कई घोषणाएं की हैं। इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कोटा उत्तर के उप महापौर सोनू कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2024 में बजट पेश किया था जिसमें प्रदेश में 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की घोषणा की थी, जिसमें से 40 इलेक्ट्रिक बस नगरीय परिवहन के लिए चलाई जाने की घोषणा की गई थी, जिसमें से एक भी बस कोटा में नहीं चली यह आम जनता के साथ खिलवाड है। भाजपा सरकार की घोषणाएं धरातल पर नहीं उतरती, केवल हवा हवाई बजट है। पूर्व में प्रदेश में 20 बड़े मंदिरों व आस्था केंद्रों को विकसित किया जाना था, इनमें कोटा के बड़े मथुराधीश मंदिर को भी शामिल गया था, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। पूर्व बजट में भी विधानसभा क्षेत्रों में 1000 करोड़ की लागत से स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और प्रशासनिक कार्यालय खोले जाने की घोषणा की गई थी, इसमें कोटा जिले की लाडपुरा और झालावाड़ जिले की डग विधानसभा को भी शामिल किया गया था, लेकिन कुछ हुआ। शहरी विकास को लेकर कुरैशी ने कहा कि कोटा में पिछले एक साल से भी अधिक समय तक सडकों के पेच वर्क तक नहीं हुए, सफाई के नाम पर बंदरबाट की जा रही है, भ्रष्टाचार हो रहा है, भाजपा सरकार की बजट घोषणाएं किसी सूरत में धरातल पर नहीं आएंगी, कांग्रेस सरकार ने जो कार्य किए हैं, यह सरकार उन्हें संभाल ले वहीं बहुत है। बजट से किसी को लाभ होने वाला नहीं है, सरकार आम आदमी पर आर्थिक बोझ डालने की तैयारी कर रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राजस्थान के बजट पर आज 11 बजे से सदन में शुरू होगी चर्चा, भारी हंगामे के आसार
राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किए गए भजनलाल सरकार के पहले पूर्ण बजट पर गुरुवार...
Mumbai में Airbag ने ले ली 6 साल के बच्चे की जान, खुलने से गर्दन में लगा था जोरदार झटका | Aaj Tak
Mumbai में Airbag ने ले ली 6 साल के बच्चे की जान, खुलने से गर्दन में लगा था जोरदार झटका | Aaj Tak
Kunwar Danish Ali | सांसद कुंवर दानिश अली की प्रेस कॉन्फ्रेंस | Ramesh Bidhuri | Urdu | Zee Salaam
Kunwar Danish Ali | सांसद कुंवर दानिश अली की प्रेस कॉन्फ्रेंस | Ramesh Bidhuri | Urdu | Zee Salaam
Bihar Bridge Collapsed: बख्तियारपुर-ताजपुर महासेतु का स्पैन गिरा, कोई हताहत नहीं | Aaj Tak
Bihar Bridge Collapsed: बख्तियारपुर-ताजपुर महासेतु का स्पैन गिरा, कोई हताहत नहीं | Aaj Tak
गोलाघाट टी.बी.हॉस्पिटल में उपद्रवियों का उत्पात, कार्यालय के महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को किया नष्ट
रविवार की रात असम के गोलाघाट नगर स्थित जिला टी.बी. हॉस्पिटल में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया।...