महावीर नगर थाना क्षेत्र में चर्चित अजय वाल्मीकि हत्याकाण्ड में फरार चल रहे आरोपी विशाल वाल्मीकि (26) व चंदू साहरवान (20) निवासी हरिओम नगर वीरसावरकर नगर महावीर नगर कोटा को गिरफ्तार किया गया है। जिनपर दो-दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पीकरण में दो आरोपी पप्पू वाल्मीकि व विष्णु वाल्मीकि को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

शहर एसपी डॉ अमृता दुहन् ने बताया की 29 दिसंबर को आरोपी पप्पू वाल्मीकि , विशाल डागोरिया, भरत डागोरिया, चंदू साहरवान, सोनू वाल्मीकि व 8-10 लोगो ने मिलकर वीर सावरकर नगर व हरिओम नगर के बीच गली में आकाश वाल्मीकि की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना में गीता बाई, वैभव गौतम उर्फ लक्की को भी चाकू के घाव लगे। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। म्रतक के भाई शक्ति पुत्र राजू वाल्मिकी द्वारा रिपोर्ट पेश करने पर प्रकरण दर्ज किया गया। अर्जुन वलिमिकी की हत्या से आक्रोशित वाल्मीकि समाज द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान व मुखबिर की सहायता से आरोपी पप्पू वाल्मीकि व विष्णु वाल्मीको को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया था। अन्य आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने वारदात में शामिल फरार आरोपी विशाल वाल्मीकि (26) व चंदू साहरवान (20 ) को गिरफ्तार किया वही एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से अनुसंधान कर रही है।