कोटा में 23 साल की नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। उसने अपने PG के कमरे में पंखे से फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। मामला जवाहर नगर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर की प्रतीक्षा रेजीडेंसी का बुधवार सुबह 9:45 बजे का है।
कमरे में नहीं था हैंगिंग डिवाइस
जवाहर नगर थाने के CI राम-लक्ष्मण ने बताया- नीट की तैयारी कर रही अफ्शा शेख (23) ने सुसाइड किया है। अफ्शा गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली थी। कोटा में जवाहर नगर थाना क्षेत्र में प्रतीक्षा रेजीडेंसी में रह रही थी। कमरे में हैंगिंग डिवाइस नहीं था। छात्रा नीट की कोचिंग करने 5 से 6 महीने पहले ही यहां PG में रहने आई थी। PG मालिक ने जवाहर नगर थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद छात्रा के शव को उतार कर एमबीएस के पोस्टमॉर्टम रूम में रखवा दिया। मृतक छात्रा के परिजनों को भी सूचना कर दी। परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक कोचिंग छात्रा का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैं।