भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने श्रीमति मंजू चौधरी को भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा मे महिला प्रकोष्ठ का राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने मंजू चौधरी को संगठन की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी शीघ्र गठित करने के दिशा निर्देश प्रदान किए है।

श्रीमति मंजू चौधरी की नियुक्ति पर राष्ट्रीय महासचिव शैलेन्द्र अग्रवाल,कोटा संभागीय अध्यक्ष राकेश कुमावत,भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर सत्य नारायण शर्मा मंडोला,डा महेश पारीक,टीकम चन्द शर्मा,रेखा सोगरा,विमलेश चौधरी ,सुखदेवी महावर,सुमन बागड़ी,सावित्री,सुमन सेन,ओमवती,बबीता वर्मा सहित कई कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे का आभार व्यक्त किया है।