विश्व हिंदी दिवस पर रेखा शर्मा “हिंदी काव्य शिरोमणि” एवं “विश्व हिंदी भूषण” तथा “हिन्दी आइडल” मानद उपाधियों से सम्मानित
बूंदी। उमंग संस्थान मार्गदर्शक साहित्यकार रेखा शर्मा को नेपाल की संस्था द्वारा हिंदी भाषा में उल्लेखनीय रचनात्मक योगदान हेतु विश्व हिंदी दिवस पर तीन मानद उपाधियों से सम्मानित किया गया है।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार हेतु आयोजित हिंदी हैं हम अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता, वैश्विक हिंदी अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता तथा साहित्यिक आइडल अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता विषयों पर चयनित उत्कृष्ट कविताओं हेतु बूंदी की रेखा शर्मा को “हिंदी काव्य शिरोमणि”,”विश्व हिंदी भूषण” तथा “हिन्दी आइडल” मानद उपाधियों से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इन प्रतियोगिताओं में देश विदेश की लगभग चार हज़ार कवितायें शामिल हुई थी, जिनमें से कुछ उत्कृष्ट कविताओं का चयन कर उनके रचनाकारों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है।