पिछले साल नवम्बर में सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाने में दो पुलिसकर्मियों में छुट्टी की बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों ने एक दूसरे को चांटे जड़ दिए। इस घटना के बाद अब नया मामला कोटा जिले के गुमानुपरा थाने से सामने आया है। थाने में दो हेड कांस्टेबल में हुए विवाद के दौरान एक ने दूसरे पर वहां रखे हथौड़े से हमला कर दिया और उसका सिर फोड़ दिया। मामला गंभीर है और जिसके सिर में चोट लगी है उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। मामले में आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कोटा जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल सुंदर और बलवीर में ये विवाद हुआ। दोनों शनिवार दोपहर बाद थाने में आए थे और आमद दर्ज कराने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर बलवीर सिंह ने सुंदर के सिर पर हथौड़ा दे मारा। जिससे सुंदर के सिर से खून बहने लगा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज शुरू किया गया। इस बीच थाने के पुलिसकर्मियों ने इस बारे में पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। गुमानपुरा क्षेत्र के पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सुंदर की हालत स्थिर बनी हुई है। उसने पर्चा बयान के आधार पर बलवीर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल बलवीर थाना पुलिस की नजर में है और इस बारे में पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। बलवीर से पूछताछ की जा रही है कि आखिर किस बात पर पूरा विवाद हुआ था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
समाज विकास क्रांति पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का हुआ उध्दाटन
जनपद जौनपुर में, समाज विकास क्रांति पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन।मालूम होकि जनपद...
দেওমৰনৈ চিনিয়ৰ চেকেণ্ডাৰী স্কুলত দেওবাৰে শান্তিপূৰ্ণ ভাৱে সামৰণি পৰে তৃতীয় বৰ্গৰ লিখিত পৰীক্ষা ৷
দেওমৰনৈ চিনিয়ৰ চেকেণ্ডাৰী স্কুলত দেওবাৰে শান্তিপূৰ্ণ ভাৱে সামৰণি পৰে তৃতীয় বৰ্গৰ লিখিত পৰীক্ষা ৷
छताच्या हुकला १८ वर्षीय तरुणीची गळफास घेऊन आत्महत्या.
औरंगाबाद :-
घरी कोणीही नसताना १२ वीत शिकणाऱ्या एका अठरा वर्षीय तरूणीने छताच्या हुकाला...
राहुल के सच का सामना नहीं कर सकी BJP, इसी कारण सदस्यता करा दी रद्द: कांग्रेस नेता सिद्धारमैया
बेंगलुरु (कर्नाटक), कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा...