सांगोद. नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नगरपालिका सांगोद के नाम मंडल अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व में नगरवासियों ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सांगोद को विभिन्न समस्याओं के समाधान के संबंध में ज्ञापन देकर बताया कि सांगोद नगर में हर घर नल योजना के तहत ठेकेदार द्वारा लाखों रुपयों से बने रोड को खोदकर पानी की पाइप लाइन डाली जा रही है,नगर में लाखों रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग व सी सी रोड का निर्माण लोगों की सुविधा के लिए किया गया था, अब उन रोड़ों को नई पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदा जा रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन डालने के बाद केवल उसी रोड से निकला मलवा लापरवाही से भर दिया गया है जिससे लोगों को रास्ते में वाहनो वह पैदल चलने में भी काफ़ी परेशानियाँ का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा लाखों रुपये रोड़ो के निर्माण के लिए ख़र्च किए जा रहे हैं उसकी भी बचत होगी साथ ही कालू ख़ाँ की बाड़ी के सामने वार्ड 12 मे नाले के लिए निर्माण का कार्य तीन बार स्वीकृत हो चुका है लेकिन अभी तक उसका का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है जिससे पानी भरा रहता है व गंदगी फैली हुई रहती है स्टेट बैंक के पास आचार संहिता लगने से पहले पूर्व विधायक भरत सिंह के द्वारा राज्य सरकार से स्वीकृत लाखों रुपये की लागत से सी सी रोड का निर्माण किया गया था जिसके पास नाले का निर्माण किया गया है उसका पानी बीच में ही भरा रहता है जिससे आने वाले समय में नगरवासियों को काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। ताखाजी मोहल्ला क़ब्रिस्तान के पास आधा अधूरा नाले का निर्माण किया गया है जिसे उजाड नदी तक पूरा किया जावे नगर में कई शौचालय की नल की टूटियां टूटी हुई है जिससे शौचालयों में पानी भरा रहता है व गंदगी फैली हुई है इन सभी समस्याओं का समाधान तुरंत प्रभाव से करने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सलीम अंसारी, पूर्व सरपंच फुलचंद गोचर, फ़िरोज़ पठान,अंकुर शर्मा, जलालुद्दीन अंसारी, प्रभुलाल सुमन, रफीक़ ठेकेदार, असलम अंसारी, अमजद अंसारी, एफाज हुसैन, चाँद भाई, नियारगीर बशीर,अहमद असग़र अली अंसारी, रफीक़ नियारगीर नौमान आदि मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાટણ જિલ્લામાં બે કડીયાનાકા ખાતે ભોજન કેન્દ્રોનો શુભારંભ | SatyaNirbhay News Channel
પાટણ જિલ્લામાં બે કડીયાનાકા ખાતે ભોજન કેન્દ્રોનો શુભારંભ | SatyaNirbhay News Channel
Gujarat government likely to implement 'Uniform Civil Code' ahead of assembly polls in state
Gujarat government likely to implement 'Uniform Civil Code' ahead of assembly polls in state
રાજકોટ ના કોઠારીયા વિસ્તાર માં સ્વાતિ પાર્ક માં મર્ડર
રાજકોટના કોઠારિયા રોડ પર આવેલા સ્વાતિ પાર્ક વિસ્તારમાં અંગત ઝઘડાં માં એક અજાણ્યા પરપ્રાંતિય નું...