सांगोद(बीएम राठौर). भारतीय किसान संघ तहसील सांगोद की सभी ग्राम पंचायतों की समस्याओं के निवारण हेतु राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया की सांगोद क्षेत्र में ग्रामीण से कृषि उपजण्डी भामाशाह कोटा में कृषि उपज बेचने हेतु करीबन 50-60 किलोमीटर की दूरी तय करके कृषि जिन्स को ले जाना पडता है, जिसके कारण किसानो को आर्थिक नुकसान व कभी-कभी जन हानि भी हो जाती है,उक्त समस्या को देखते हुए सांगोद कृषि उपजमण्डी को चालू किया जावे, सरकार के वायदे अनुसार हर खेत को रास्ता दिया जाये, किसानो को छः घंटे की तीन फेज बिजली के स्थान पर 10 घंटे बिजली दी जावे, जंगली जानवरो की वजह से किसानो की फसल को बहुत नुकसान हो रहा है तथा तारबन्दी करने के बाद भी जंगली जानवर फसलो को बहुत नुकसान पहुंचा रहे है, ऐसी स्थिति में जंगली जानवरो को निर्धारित क्षेत्र सघन जंगल में छोडने की व्यवस्था की जाना आवश्यक है। खेतो के मुख्य रास्ते मे बरसात के कारण किसानो के ट्रेक्टर फस जाते है और किसानो को कृषि कार्य करने में बहुत समस्या आती है, अतः मुख्य रास्तो पर ग्रेवल डलवाई जाकर खेतो के रास्ते ठीक करवाये जाए। ग्राम दीगोद से ग्राम हींगी की डामर सडक का निर्माण करवाया जावे, ग्राम दीगोद से अभी कस्तूर बा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में जाने के लिए सांगोद होकर जाना पडता है, जिससे करीबन 14-15 किलोमीटर पडता है। जबकि दीगोद से विद्यालय जाने में डेढ किलोमीटर ही जाना पडता है। इसलिए ग्राम दीगोद से हींगी विद्यालय तक सड़क का निर्माण करवाया जाए आदि मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान क्षेत्र के कहीं किसान मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाला विशाल चल समारोह
अजयगढ:-प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर अजयगढ नगर में जैन समाज ने एक...
China में क्यों युवाओं को नहीं मिल रही मनपसंद नौकरी? (BBC Duniya with Sarika) (BBC Hindi)
China में क्यों युवाओं को नहीं मिल रही मनपसंद नौकरी? (BBC Duniya with Sarika) (BBC Hindi)
गणेश महोत्सव समिति ने भूरा गणेश जी महाराज को दिया निमंत्रण
बूंदी । गणेश महोत्सव 2024 के तहत बुधवार को भूरा गणेशजी महाराज को समिति की ओर से निमंत्रण दिया गया...
थाना पचपदरा द्वारा अवैध बजरी खनन के प्रकरण में वांछित मुलजिम गिरफ्तार।
श्री कुन्दन कंवरिया आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि जिले में अवैध बजरी खनन की...
Share Market Rally Today | Portfolio Tips: अपने Portfolio पर आपको कितना है भरोसा? | Traders Hotline
Share Market Rally Today | Portfolio Tips: अपने Portfolio पर आपको कितना है भरोसा? | Traders Hotline