साल 2024 में भारतीय बाजार से कई मॉडल और वेरिएंट्स को बिक्री के लिए हटा दिया है। यह इसका संकेत हैं कि भारतीय ऑटो बाजार निरंतर बदलाव हो रहा है। कंपनियां कम बिक्री वाले मॉडलों और वेरिएंट को भारत से हटाने के साथ ही अपने लाइअप में नए अपडेट्स और किफायती ऑप्शन भी ला रही है। साल 2024 में कौन-कौन सी कारों को भारत से हटाया गया है।

साल 2024 भारतीय ऑटो बाजार के लिए काफी बेहतरीन रहा। इस साल बहुत सी नई कारों की लॉन्चिंग हुई। इसके बावजूद कई गाड़ियां ऐसी भी रही जिन्होंने भारत को अलविदा कह दिया यानी अब इनकी भारत में बिक्री नहीं होगी। आइए जानते हैं कि 2024 में कौन-कौन सी कारें भारतीय बाजार से हटाई गईं।

1. Mahindra Marazzo

आखिरी कीमत - 14.59 लाख से लेकर 17 लाख रुपये तक।

जुलाई के पहले हफ्ते में महिंद्रा की आधिकारिक वेबसाइट से मराजो को हटा लिया गया था, जिससे इसकी भारत में बंद होने की बात पता चली। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसके बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। मराजों फिर से वेबसाइट पर दिखाई दे रही है, लेकिन कई डीलरों का कहना है कि यह मॉडल अब भारतीय बाजार में नहीं दिखेगी।