साइबर थाने की टीम ने एक अॉनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर एक व्यक्ति से 56 लाख रुपए ठगने के आरोप में कोटा विस्तार योजना विज्ञान नगर निवासी सोहेल खान उर्फ सोहिल खान को गिरफ्तार किया है। सोहेल ने अपना खाता आरोपियों को बेच दिया था। इसके अकाउंट मंे राशि ट्रांसफर भी हुई है आैर आरोपियों ने उसमें से राशि निकाल ली है। पुलिस अब मुख्य आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है। आरोपी के अकाउंट पर देश के विभिन्न थानों में 45 से अधिक शिकायतें हैं एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 7 फरवरी को रंगबाड़ी निवासी प्रदीप कुमार ने साइबर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह डीसीएम से रिटायर्ड है। जनवरी में मेरे सोशल मीडिया पर कुछ ग्रुपों से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के बारे में मैसेज आया। उसे ग्रुप में एड भी कर लिया। इसके बाद मुझे झांसे में लेकर एक एप डाउनलोड कर अकाउंट बनवाया। इसमें ट्रेडिंग के लिए ग्रुप बताया गया। उनकी बातों में आकर मैंने ठगों द्वारा बनाए गए अकाउंट में 19 जनवरी से 6 फरवरी तक करीबन 56 लाख रुपए जमा करवा दिए हैं। वे अब और राशि की मांग कर रहे हैं। इस पर मुझे साइबर ठगी किए जाने का अंदेशा हुआ। एप से निवेश की राशि को वापस लेना चाहा तो वह विड्रॉल नहीं हुई। मैंने आरोपियों से राशि विड्रॉल के िलए मैसेज किया तो उन्होंने 11.30 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद घबरा कर 5.50 लाख रुपए ठगों के खातों में जमा करा दिए। पुलिस ने धोखाधड़ी आैर आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने बैंक खातों, मोबाइल नम्बरों का रिकॉर्ड प्राप्त कर आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार किया है। सोहेल का कोर्ट से 2 दिन का पीसी रिमांड मिला है। पुलिस ने बताया कि सोहेल खान के बैंक खाते के विरुद्ध साइबर पोर्टल पर 45 साइबर ठगी की शिकायतें देश के अलग-अलग राज्यो में दर्ज हैं। उससे एक मोबाइल फोन व ठगी की राशि के 15 हजार रुपए बरामद किए हैं। इस आरोपी ने अपना खाता खुलवाकर ठगों को बेच दिया था। उसके बदले में यह उसे कमीशन दे रहे थे। इसको अभी तक 20 हजार रुपए ही मिले हैं। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में लग गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
KCR govt playing in hands of land mafia, exploiting youth: Chugh
BJP national general secretary Tarun Chugh, who is also party incharge of Telangana, today gave a...
બાલાગામ ઘેડ ગામમાં શોક નો માહોલ નાના બાળકે ભૂલ થી ઝેરી દવા પી લેતા મૃત્યુ
જૂનાગઢ જિલ્લા ના કેશોદ તાલુકા ના બાલાગામ ઘેડ ગામના એક પરિવાર નો આયતાબ નામનો 5 વર્ષ નો બાળક પરિવાર...
*जायकवाडीच्या डाव्या कालव्याला पडले जागोजाग भगदाड*
कालव्या लगतच्या अवैध मुरुम उत्खननाचा दुष्परिणाम
पाथरी:-तालुक्यातुन जायकवाडीचा डावा कालवा जात असुन या कालव्या लगत लाखो ब्रास मुरुम असुन या...
ईडी विरोधात नवी मुंबईत नाना पटोले यांचे आंदोलन
ईडी विरोधात नवी मुंबईत नाना पटोले यांचे आंदोलनकेंद्र सरकारच्या ईडी कायद्या विरोधात जोरदार घोषणाबाजी