OnePlus Winter Launch Event वनप्लस अगले महीने अपनी OnePlus 13 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। स्मार्टफोन के साथ कंपनी के पोर्टफोलियो में नए ईयरबड्स और स्मार्ट वॉच भी शामिल हो सकती है। अपकमिंग इवेंट 7 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसे भारतीय यूजर्स रात 9 बजे से वनप्लस इंडिया के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख पाएंगे।

January 2025 टेक और इनोवेशन के लिए काफी अहम होने वाला है। इस महीने कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए कमर कस रही हैं। हाल ही में वनप्लस के जनवरी इवेंट को लेकर डिटेल सामने आई है। जिसके मुताबिक अगले महीने कंपनी दो नए फोन और बड्स को लॉन्च कर सकती है। इस इवेंट के बारे में और भी कई तरह की डिटेल सामने आ चुकी हैं, जिसके बारे में यहां बताने वाले हैं।

वनप्लस जनवरी में 'विंटर लॉन्च इवेंट' आयोजित करेगा। यह इवेंट 7 जनवरी 2025 को लाइव होगा। इसमें ब्रांड नेक्स्ट फ्लैगशिप डिवाइस को ग्लोबल और भारतीय मार्केट में पेश कर सकता है। OnePlus Winter Launch इवेंट 7 जनवरी को 10:30 AM EST यानी 4:30 PM CET लाइव होगा। इसे भारतीय यूजर्स रात 9 बजे से लाइव देख पाएंगे। इसकी स्ट्रीमिंग वनप्लस इंडिया के यूट्यूब चैनल पर होगी।