बहुचर्चित ब्रजराज सिंह हत्याकांड के मामले में आज कोटा के अपर जिला एवं सेशन न्यायालय क्रम में सुनवाई हुई।सुनवाई के दौरान गैंगस्टर शिवराज सिंह की गवाही हुई। गैगस्टर शिवराज सिंह के कोर्ट में आने से पहले ही अदालत परिसर में बड़ी संख्या में हथियारबंद पुलिस जवानों को तैनात किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से डीएसपी, सीआई,आरएसी के जवान, कमांडो मौजूद रहे। मामले में अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी। एडवोकेट अख्तर खान ने बताया कि आज ब्रजराज हत्याकांड में शिवराज सिंह की गवाही थी। शिवराज सिंह ने न्यायालय में एप्लीकेशन दी थी कि उनके जान को खतरा है। हाई सिक्योरिटी केस होने की वजह से शिवराज सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच आज गवाह के रूप में न्यायालय में पेश किया और उनके बयान लिए गए। अख्तर खान ने बताया कि हत्याकांड का एक आरोपी सुमेर सिंह पुलिस की गिरफ्त में देर से आया जिसका ट्रायल कोर्ट में चल रहा है। आरोपी सुमेर सिंह अभी जेल में ही है। जबकि अन्य आरोपी नंदू उर्फ नंद सिंह, सत्येंद्र सिंह भाया, दिग्विजय सिंह को कोर्ट सजा सुना चुका। ये था मामला 12 मई 2009 को चित्तौड़ जिले में मेनाल जोगणिया माता के रास्ते बृजराज सिंह और जितेंद्र सिंह किशन जंगम और एक महिला साथ में आए हुए थे। इस दौरान भानु प्रताप ने अपने साथियों के साथ मिलकर बृजराज सिंह उर्फ बबलू और जितेंद्र सिंह को मौत के घाट उतार दिया था। इस दोहरे हत्याकांड में लगभग 100 से ज्यादा फायर किए गए थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Yogi के UP के लिए Nitin Gadkari ने किया इतना बड़ा ऐलान, PM Modi भी हो गए हैरान !
Yogi के UP के लिए Nitin Gadkari ने किया इतना बड़ा ऐलान, PM Modi भी हो गए हैरान !
ભરૂચ જીલ્લા સહકારી સંઘ દ્વારા ખરીદ વેચાણ સંઘના ડિરેકટરો અને હોદ્દેદારો માટે તાલીમ સેમિનાર યોજાયો
ભરૂચ જીલ્લા સહકારી સંઘ દ્વારા ખરીદ વેચાણ સંઘના ડિરેકટરો અને હોદ્દેદારો માટે તાલીમ સેમિનાર યોજાયો
ડીસામાં નુકશાનગ્રસ્ત વિસ્તારમાં સર્વે શરૂ કરાયો
ડીસા તાલુકામાં સતત ચાર દિવસ સુધી પડેલા વરસાદને કારણે અનેક જગ્યાએ બાજરીના પાકને વ્યાપક નુકસાન થયું...
હરણાવ નદીના પુલના છેડા પાસે જીપ અને કાર વચ્ચે અકસ્માત ધાયલો ને હોસ્પિટલ ખસેડાયા
હરણાવ નદીના પુલના છેડા પાસે જીપ અને કાર વચ્ચે અકસ્માત ધાયલો ને જનરલ હોસ્પિટલ ખસેડાયા