Mercedes EQS 450 SUV को कंपनी 9 जनवरी 2025 को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी दावा कर रही है कि यह देश की सबसे बड़ी सेल कैपेसिटी वाली है जो 122 kWh बैटरी पैक है। यह 200 kW DC चार्जर की मदद से महज 31 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। वहीं इसमें लेवल 2 ADAS 9 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

मर्सिडीज-बेंज EQS 450 SUV और G 580 साल 2025 की 9 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है। इसे कंपनी EQ तकनीक के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे 112 kWH बैटरी पैक से लैस किया गया है, जो 31 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि Mercedes-Benz EQS 450 SUV किन फीचर्स के साथ भारत में आने वाली है।

Mercedes EQS 450 SUV: बैटरी स्पेक्स

यह 450 EQS SUV लाइन-अप में दूसरा वेरिएंट होने वाली है और यह 5-सीटर के रूप में उपलब्ध होगी। यह 7-सीटर EQS 580 4Matic SUV होने वाली है, जो 544 hp की पावर और 858 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। इसमें 122kWh बैटरी पैक मिलेगा। इतनी बड़ी बैटरी पैक के साथ आने वाली देश की सबसे बड़ी दावा की गई सेल कैपेसिटी है। इसे 200kW DC चार्जर का इस्तेमाल करके बैटरी को 31 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। EQA और EQE SUV क्रमशः 70.5kWh और 90.5kWh बैटरी के जरिए संचालित होंगी।

Mercedes EQS 450 SUV: एक्सटीरियर

इसका डिजाइन एंट्री-लेवल EQS SUV के जैसा ही दिया गया है, जिसमें एक ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल है जो फ्रंट बम्पर के निचले हिस्से तक फैली हुई है। एलईडी हेडलैम्प्स को एक लाइट बार द्वारा ब्रिज किया गया है। इसका एयरोडायनेमिक सिल्हूट EQS 580 जैसा दिखता है, लेकिन 21-इंच के अलॉय व्हील के डिजाइन को रिफ्रेश किया गया है।