नेहरू युवा केंद्र, बूंदी के तत्वाधान में नेहरू युवा मंडल संस्थान, गोठडा के द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता बिजासन माता परिसर (खेल-मैदान) में प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच बाबूलाल सैनी रहे। अध्यक्षता राउमावि गोठडा के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह सोलंकी ने की। बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य ईश्वर झँवर, शिक्षाविद् रवि खटाणा, वरिष्ठ अध्यापक रामप्रसाद शर्मा मंचासीन रहे। माँ सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बाबूलाल सैनी ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है, खेल व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता में अभिवृद्धि कर स्वस्थ जीवन जीने में सहायक है। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य सिंह ने खेलों की दैनिक जीवन में महत्ता के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए खेल के शारीरिक लाभों से अवगत करवाया। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् खटाणा, शिक्षक रामप्रसाद व पूर्व जिपस् झँवर ने भी विचार व्यक्त किये। नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष भगवान नाथ ने आभार व्यक्त किया
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 48 दिवसीय भक्तामर अनुष्ठान में उमड़े श्रद्धालु
श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित 48...
'अगर आतंकवाद फैलाया तो...', भारत ने पाकिस्तान को दी खुले शब्दों में चेतावनी; जयशंकर ने इस मसले पर पाक को धो डाला!
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को खुले शब्दों में चेतावनी दी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने...
ડીસા ના ભીલડી પાસે આજે વહેલી સવારે રેલવેના બે ડબ્બા પટરી પરથી ઉતરી ગયા હોવાની ઘટના સામે આવી છે
ડીસા ના ભીલડી પાસે આજે વહેલી સવારે રેલવેના બે ડબ્બા પટરી પરથી ઉતરી ગયા હોવાની ઘટના સામે આવી છે