अगले महीने दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 बार राजस्थान आएंगे. 9 से 11 दिसंबर तक होने वाली 'राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट' के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी हिस्सा लेंगे. राज्य सरकार तैयारियों और व्यवस्थाओं को पूरा करने में मिशन मोड में लगी हुई है. मुख्यमंत्री इस आयोजन की तैयारियों का जायजा भी ले रहे हैं. वहीं, 15 दिसंबर को भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ भी है. राजस्थान सरकार (Rajasthan Govt.) के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ERCP का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस दौरान प्रदेश, संभाग और जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस मौके पर सरकार जनता को एक साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा भी देगी. इसके अलावा मंत्री और विधायक भी अपने क्षेत्रों में जाकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे. सरकार करेगी गरीब, किसान, महिला और युवा के लिए बड़ी घोषणाएं भी कर सकती है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कुछ सप्ताह पहले एक कार्यक्रम में कहा था कि पीने के पानी और सिंचाई की उनकी समस्या का स्थायी समाधान खोजने के लिए, हमने दौसा सहित पूर्वी राजस्थान के जिलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण ईआरसीपी से संबंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया था कि एक बार यह परियोजना मूर्त रूप ले लेगी तो पीने और सिंचाई के लिए पानी की कोई कमी नहीं होगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાણીનો કકળાટ ! The sound of water !
પાણીનો કકળાટ ! The sound of water !
মৰাণত চলি থকা জুৱা খেল বন্ধ কৰিবলৈ উপায়ুক্তক স্মাৰক পত্ৰ প্ৰদান ৱাৰ্ড সদস্যৰ
মুখ্যমন্ত্ৰী ড৹ হিমন্ত বিশ্ব শৰ্মাই ড্ৰাগছৰ সমান্তৰালভাৱে জুৱা ঘাটি উচ্ছেদ কৰিবলৈ আৰক্ষীক কঠোৰ...
प्रयागराज से रतलाम लौट रही दर्शनार्थियों से भरी बस सड़क पर खड़े ट्रोले से टकराई, देखे पूरा मामला
प्रयागराज से रतलाम लौट रही दर्शनार्थियों से भरी बस सड़क पर खड़े ट्रोले से टकराई, देखे पूरा मामला
કુત્બેઆલમ મોહમ્મદ નઝીર રેહમતુલ્લાહ અલયહનો ૬૭ મો ઉર્ષ મુબારક ઉજવાયો | SatyaNirbhay News Channel
કુત્બેઆલમ મોહમ્મદ નઝીર રેહમતુલ્લાહ અલયહનો ૬૭ મો ઉર્ષ મુબારક ઉજવાયો | SatyaNirbhay News Channel
Audi S5 Sportback Platinum Edition भारत में लॉन्च, सीमित ग्राहकों के लिए लगभग 82 लाख रुपये में होगी उपलब्ध
Audi India ने S5 Sportback Platinum Edition को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। Audi S5...