झारखंड में एक बार फिर इंडिया गठबंधन (India Alliance) की सरकार बनने जा रही है। जेएमएम नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) 28 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Election Result) में मिली जीत के बाद जेएमएम नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) अपनी पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) के साथ दिल्ली दौरे पर हैं। आज उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अबुआ सरकार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले हेमंत और कल्पना सोरेन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मिलने संसद भवन पहुंचे थे। अमित शाह से मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि आप सभी को नमस्कार, आने वाले दिनों में भी बैठकें होंगी, बहुत सारी चीजें हैं। हमें अपनी सरकार बनानी है। हम यहां आशीर्वाद लेने आए हैं। जेएमएम नेता हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) से भी मुलाकात की। दोनों नेता खरगे से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से भी मुलाकात की। हेमंत सोरेन ने उन्हें शपथ ग्रहण समारोह (Swearing-in ceremony) में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Instagram ने पेश किया नया फीचर, यूजर्स को देगा बेहतर अनुभव, जानें कैसे करता है काम
Instagram अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए अपने फीचर्स को अपग्रेड करता रहता है। इसी...
જસદણના ખાંડા હડમતીયા ગામે જસદણ પોલીસની રેડ દરમિયાન 2400 બોટલ વિદેશી દારૂ મળી આવ્યો 1 આરોપીની ધરપકડ
જસદણના ખાંડા હડમતીયા ગામે જસદણ પોલીસની રેડ દરમિયાન 2400 બોટલ વિદેશી દારૂ મળી આવ્યો 1 આરોપીની...
अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध पुलिस थाना बसोली की बड़ी कार्यवाही
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी हनुमान प्रसाद ने बताया की अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम...
ડીસા થી માઉન્ટ આબુ ખાતે માળી સમાજ પરમાર પરિવાર દ્વારા નવમી પગપાળા યાત્રા આજે માઉન્ટ આબુ ખાતે પહોંચી
ડીસા થી માઉન્ટ આબુ ખાતે માળી સમાજ પરમાર પરિવાર દ્વારા નવમી પગપાળા યાત્રા આજે માઉન્ટ આબુ ખાતે પહોંચી
सुल्तानपुर के दारुल उलूम में निशुल्क गणवेश बांटी
सुल्तानपुर. नगर के इटावा रोड स्थित दारुल उलूम में बच्चों को मंगलवार को निशुल्क ड्रेस का वितरण...