उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बड़े विश्वराज के राजतिलक की रस्म पर विवाद छिड़ गया है। महेंद्र सिंह मेवाड़ के भाई और विश्वराज के चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के परिवार ने परंपरा निभाने से रोकने के लिए उदयपुर के सिटी पैलेस के दरवाजे बंद कर दिए हैं, वहीं अखबार में आम सूचना प्रकाशित करके एकलिंग मंदिर में भी अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दी है।विश्वराज सिंह परंपरा के तहत धूणी दर्शन के लिए उदयपुर सिटी पैलेस जाएंगे, लेकिन सिटी पैलेस में जाने के गेट (रंगनिवास और जगदीश चौक से अंदर जाने वाला) बंद कर दिए गए हैं। रंगनिवास वाले गेट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।उदयपुर सिटी पैलेस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन से भी मदद मांगी है। सोमवार को उदयपुर कलेक्टर अरविंद पोसवाल और एसपी योगेश गोयल सिटी पैलेस पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की जा रही है।इससे पहले, चित्तौड़गढ़ में विश्वराज सिंह मेवाड़ को गद्दी पर बैठाने की परंपरा निभाई गई। लोकतंत्र आने के बाद राजशाही खत्म हो गई है, लेकिन प्रतीकात्मक यह रस्म निभाई जाती है। सोमवार को चित्तौड़गढ़ किले के फतह प्रकाश महल में दस्तूर (रस्म) कार्यक्रम के दौरान खून से राजतिलक की रस्म हुई।
उदयपुर के पूर्व राजघराने में राजतिलक की रस्म पर विवाद:विश्वराज सिंह मेवाड़ को रोकने के लिए उदयपुर सिटी पैलेस के दरवाजे बंद किए
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/updates/photos/2024/11/nerity_5dce37b8f030ee8253beb3c086205dc4.webp)