भरतपुर के विवेक शर्मा से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कॉल कर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है. पीड़ित व्यक्ति को मैसेज करके कहा गया है कि अगर रुपए नहीं दिए तो जान की कीमत चुकानी पड़ेगी. मामले को लेकर पीड़ित ने रविवार को कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया है. मामला दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुट गई है. विवेक शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कुम्हेर गेट के रहने वाले हैं. मामला दर्ज कराते हुए पीड़ित विवेक शर्मा ने बताया, "मेरे पास 15 नवंबर को अज्ञात नंबर से कॉल आया था. कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी. मैंने फोन काट दिया. उसके बाद एक धमकी भरा मैसेज आया, उसमें लिखा था कि आगे के मैसेज बिश्नोई ग्रुप से मिलेंगे. 23 नवंबर को अज्ञात नंबर से शाम को मैसेज आया जिसमें धमकी भरे लहजे में लिखा था 50 लाख रुपए तैयार रखना कल फोन करेंगे.पैसा नहीं दिया गया तो गोली मार दी जाएगी.लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ,जय श्री राम..! जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम गठित कर जांच की जा रही है. जिन नंबर से कॉल और मैसेज किए गए हैं, उनकी जांच तकनीकी सर्विलांस की सहायता से जांच कर रहे हैं. जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा करेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अगर पूरा नहीं किया ये काम,तो राजस्थान के लोगों को 30 June के बाद नहीं मिलेगा राशन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लिए पात्र लोगों को राशन दिया जाता है और राजस्थान में इसका लाभ...
মৰাণত বৰ্ণাঢ্য কাৰ্যসূচীৰে ৩৯ সংখ্যক অভিৰুচি ক্ৰীড়া দিৱসৰ প্ৰস্তুতি
মৰাণত বৰ্ণাঢ্য কাৰ্যসূচীৰে ৩৯ সংখ্যক অভিৰুচি ক্ৰীড়া দিৱসৰ প্ৰস্তুতি
মৰাণহাট ক্ৰীড়া সন্থাৰ...
Atiq Ahmad's son Live News: अतीक के शूटर बेटे असद और साथी गुलाम का झांसी में यूपी STF ने किया एनकाउंटर
उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपित माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को यूपी...
જુનાગઢ ના ઉપરકોટમાં આવેલ ધાર્મિક સ્થાનકો/દરગાહો ડીમોલેશન અંગે મુસ્લીમ સમાજની મીટીંગ: દ્વારા
જુનાગઢ ઉપરકોટમાં આવેલ હિન્દુ મુસ્લીમના ધાર્મિક સ્થાનકો/દરગાહો સરકારી તંત્ર દ્વારા ડીમોલેશન...