जयपुर में रविवार को एक महिला ने जलमहल की मानसागर झील में कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को पानी से बाहर निकाल लिया और उसकी जान बचा ली। इसके बाद एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।जलमहल की पाल पर महिला का एक नोट भी मिला है। इसमें लिखा है- परेशान होकर अपनी जान ले रही हूं। दुनिया में जन्म लेना मेरी गलती थी। बस ये चाहती हूं कि उसे (पति) सिर्फ एक दिन के लिए जेल में बंद रखा जाए। उसका घमंड चूर हो सके। क्योंकि वो हमेशा कहता था कि मुझे कोई जेल में बंद नहीं करवा सकता।ब्रह्मपुरी थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह ने बताया- गोविंद नगर पश्चिम (ब्रह्मपुरी) निवासी नीतू (21) पत्नी नरेंद्र सिंधी ने सुसाइड की कोशिश की है। दोपहर करीब 11:30 बजे वह अपने घर से पैदल जलमहल की पाल पर पहुंच गई। नीतू जलमहल की झील में छलांग लगाकर सुसाइड करने के मकसद से यहां आई थी।